वजन कम कैसे करें — यह सवाल आज लाखों लोगों के मन में है। आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में खुद को फिट रखना एक बड़ी चुनौती बन गई है। ऑफिस की चिंता, EMI का टेंशन, घर-परिवार की जिम्मेदारी — इन सबके बीच सेहत कब पीछे छूट जाती है, पता ही नहीं चलता। जब तोंद निकल जाती है, वजन बढ़ जाता है या फिर कोई मेडिकल प्रॉब्लम होती है, तब कहीं जाकर लोग जागते हैं।
अगर आप यह Weight Loss Beginners Guide पढ़ रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप वजन कम करने की शुरुआत करना चाहते हैं। इस article में मैंने वे सभी तरीके बताए हैं जो मैंने अपने सैकड़ों clients पर successfully try किए हैं।
नमस्ते दोस्तों! मैं एक Certified Personal Trainer हूं जो पिछले कई सालों में सैकड़ों लोगों को फिट बनने और वजन कम करने में मदद कर चुका हूं।
वजन बढ़ता कैसे है और घटता कैसे है?
वजन बढ़ने के पीछे कई कारण होते हैं — खराब जीवनशैली, गलत खानपान, ज्यादा मानसिक तनाव, हॉर्मोन्स का बिगड़ना। इसे हम एक simple example से समझते हैं:
सोचिए आपका शरीर एक बैंक है और खाना पैसा है। आप रोज बैंक में पैसा जमा करते रहेंगे और खर्चा कम करेंगे तो आपका बैलेंस (वजन) बढ़ता जाएगा। बैलेंस कम करने के लिए या तो कम खाना खाएं (कम जमा) या exercise करें (खर्चा बढ़ाएं)।
TDEE — अपनी Calorie ज़रूरत कैसे जानें?
वजन कम करने के लिए अपनी जरूरत calories जानना बहुत जरुरी है, TDEE = Total Daily Energy Expenditure यानी आपका शरीर पूरे दिन में कुल कितनी Calories burn करता है — सोते, उठते, चलते, काम करते — सब मिलाकर। Weight Loss के लिए: TDEE से 300–500 Calories कम खाएं।
अपना TDEE Calorie कैसे Calculate करें?
- https://www.calculator.net/tdee-calculator.html Google पर “TDEE Calculator” search करें
- अपनी Age, Gender, Height, Weight और Activity Level डालें
- जो number आए — उससे 400 Calories कम खाएं
- यही आपका Daily Calorie Target होगा
Calorie Deficit — Weight Loss का सबसे बड़ा Secret
Weight loss करना कोई बड़ी बात नहीं है,लेकिन इसे समझना जरुरी है ताकि आप सही तरीके से अपना वजन कम कर सकें, अक्सर मैंने देखा है gym में लोग calories deficit के नाम से कम खाना शुरू कर देते है, इससे वे वजन तो कम कर लेते है. लेकिन बाद में फिर अपना वजन बढ़ा लेते है,
Calorie Deficit क्या है?
Calorie Deficit: आइये इसे समझते है
Calorie In: आप जो खाना खाते हैं, उससे मिलने वाली ऊर्जा
Calorie Out: आपका शरीर दैनिक गतिविधियों और व्यायाम में जितनी ऊर्जा खर्च करता है
जब आप अपने शरीर की जरूरत से कम Calories खाते हैं, तो शरीर stored fat को energy के लिए use करने लगता है, और वजन कम होता है, यानि आपको बॉडी की जरुरत calorie 2500 है और आप 2000 calorie लेते है, यही कैलोरी डेफिसिट है
स्वस्थ वजन क्यों जरूरी है? वजन कम करना सिर्फ ‘अच्छा दिखने’ के लिए नहीं है, बल्कि स्वस्थ वजन यह आपकी पूरी जिंदगी को बेहतर बनाता है,तन से भी और मन से भी। शोध बताता है कि स्वस्थ वजन वाले लोग ज्यादा ऊर्जावान, खुश और productive रहते हैं। एक study के अनुसार केवल 5–10% वजन कम करने से Blood Sugar, Blood Pressure और Cholesterol में significant improvement आती है।
याद रखें – हर इंसान की बॉडी टाइप अलग होती हैं. Medical History, Nutrition Profile, Hormones — सब अलग होते हैं। इसलिए किसी दूसरे का Diet या Workout Plan copy करने से बचें। आपको अपनी गोल्स और बॉडी की जरूरतों को समझना होगा, और सबसे जरुरी बात धैर्य रखना होगा ।
वजन कम कैसे करें: Beginners Guide in Hindi
वजन घटाने की यात्रा शुरू करने से पहले आपको खुद की स्थिति जानना बेहद जरुरी है, बॉडी की स्ट्रेंथ कैसा है. कोई मेडिकल समस्या तो नहीं है,अभी वजन कितना है, कितना किलो वजन कम करना है. खुद का ईमानदारी से मूल्यांकन करना जरूरी है। पहले अपनी स्थिति जानें यह समझना कि ‘आप अभी कहाँ हैं’, इसी से पता चलेगा कि ‘आपको कहाँ जाना है’।
अपना वर्तमान वज़न नोट करें – सुबह खाली पेट, bathroom जाने के बाद अपना वज़न measure करें। इसे लिख लें – यह आपका starting point है। अभी का वजन (किलोग्राम में) कमर का नाप (इंच में) एक शुरुआती फोटो (सामने और बगल से)
अपना लक्ष्य तय करें – आपको अपना गोल सेट करना होगा की एक महीने में कितना kg वजन कम करना है, Beginners के लिए realistic goal: प्रति सप्ताह आधा किलो और महीने में 2.5 kg कम करना सही होगा
अपनी वर्तमान आदतों को track करें- 3 दिन तक एक notebook में लिखें कि आप क्या खाते हैं, कितना खाते हैं, और कब खाते हैं। कोई judgment नहीं – बस observation करें। आप दिनभर में कितने सक्रिय रहते हैं, क्या आप तनाव या भावनात्मक कारणों से ज्यादा खाते हैं
Beginners के लिए Simple Diet Guide
जल्दी वजन कम करने के चक्कर में सबसे ज्यादा गलतियां beginners डाइट पर ही करते है, जबकि डाइट का सिम्पल नियम है एक ऐसा डाइट जो पोषक तत्वों से भरपूर हो और जिसे आप लम्बे समय तक बनाए रख सके, डाइट को complicated बनाने की ज़रूरत नहीं है। शुरुआत में, कुछ basic rules follow करें और धीरे-धीरे improve करते जाएं। क्रैश डाइट से बचें।
The Plate Method (सबसे आसान तरीका)

वजन कम करने में प्लेट मेथड काफी मदद करता है, आपको अपनी भोजन की प्लेट में फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट को अलग-अलग हिस्सों में बाटना होगा, प्लेट को इस तरह divide करें.
आधी plate: अपनी भोजन प्लेट का आधा हिस्सा रंग बिरंगी फल और सब्जियों की सलाद से भरे, फल और सब्जियां पोषक तत्वों से भरी होती है, इनमें मिनरल्स और विटामिन अच्छी मात्रा में होती है,साथ ही फाइबर भी होती है, जिसमें calorie कम होती है और पेट भरा हुआ रहता है, उदाहरण– पालक, ब्रोकली, गाजर, खीरा, टमाटर, सेब, पपीता, अमरूद
एक चौथाई plate: प्रोटीन (दाल, चिकन, मछली, अंडे, टोफू, पनीर और कम वसा वाले डेयरी उत्पाद शामिल करें,प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण के लिए अच्छा होता है, वजन कम करने में मदद करता है, भूख को लंबे समय तक शांत रखता है। जिससे ओवर इटिंग से बचते है
एक चौथाई plate: कार्बोहाइड्रेट शरीर को Energy देती हैं। Simple carbs की जगह Complex carbs को अपनी डाइट में शामिल करें ।
साथ ही अपने डाइट में थोड़ी फैट की मात्रा को भी शामिल करें, फैट Hormones के लिए जरूरी होती है, पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को फैट की मात्रा ज्यादा लेनी चाहिए। Trans fat और Fried Food से दूर रहें। उदाहरण – बादाम, अखरोट, अलसी के बीज, जैतून का तेल, घी
हेल्थ कोच tips
धीरे-धीरे खाएं: भोजन को आराम से चबा चबा कर खाए, हर एक निवाले का स्वाद ले, भोजन को जल्दी जल्दी खाने से बचे
ध्यान भटकाने से बचें: खाना खाते वक्त ध्यान सिर्फ भोजन पर होना चाहिए कही और नहीं, टीवी या मोबाइल देखते हुए खाना खाने से बचें जब आप टीवी या मोबाइल देखते हुए खाना खाते है तो आपका ध्यान खाना से हटकर मोबाइल की ओर चला जाता है और जरूरत से ज्यादा खाना खा लेते है
अपने शरीर की सुनें: पेट भर जाने के बाद एक्स्ट्रा खाने से बचें, भूख और तृप्ति के संकेतों पर ध्यान दें, भोजन को पुरे सम्मान के साथ खाएं
Beginners के लिए Simple exercise Guide
1. पसंदीदा गतिविधियां चुनें- अपनी पसंद की ऐसी activities चुनें जो आपको वास्तव में पसंद हों — gym, योग, aerobic, dance, swimming, पैदल चलना। जिसे आप लंबे समय तक जारी रख सकें।
2. Cardio और Strength Training का मिश्रण- Cardio workout calories जलाने में मदद करता है जबकि Strength Training मांसपेशियों का निर्माण और रखरखाव करती है। वजन कम करने के लिए दोनों का mix best होता है।
3. धीरे शुरू करें और धीरे-धीरे बढ़ाएं – यदि आप एक्सरसाइज में नए हैं या कुछ समय से निष्क्रिय हैं, तो कम-तीव्रता वाले वर्कआउट से शुरू करें और अपनी फिटनेस में सुधार होने पर तीव्रता बढ़ाएं।
4. लचीलेपन के व्यायाम शामिल करें- लचीलेपन के महत्व को न भूलें। लचीलेपन में सुधार और चोट को रोकने के लिए अपनी दिनचर्या में स्ट्रेचिंग या योग शामिल करें।
शुरूआती दिनों में कोशिश करें की आप किसी ट्रेनर की गाइड में वर्कआउट करें, हो सके तो पर्सनल ट्रेनर रखे, gym में अक्सर देखा जाता है Beginnersअपने किसी दोस्त के साथ वर्कआउट करते है या तो फिर सोशल मीडिया को देख कर फॉलो करते है, अपनी स्ट्रेंथ और बॉडी वेट के हिसाब से वर्कआउट करें, थोड़ी सी असावधानी आपको इंजरी कर सकता है, ईगो लिफ्टिंग से बचें, एक दम से intense वर्कआउट शुरू न, Beginners के लिए स्लो और steady approach बेस्ट होता है,
Sirf Walking (Foundation Phase) – रोजाना 20-30 मिनट चले धीरे-धीरे तेज चलाना शुरू करे, लिफ्ट की जगह सीढियों का इस्तेमाल करें, आसपास की जगहों में गाडी की जगह पैदल जाने का प्रयास करें
BEST CARDIO OPTIONS FOR BEGINNERS
Morning/Evening Walk
Cycling (घर पर या बाहर)
Swimming
Dance / Zumba
Jump Rope (Beginner-friendly)
BEST STRENGTH EXERCISES FOR BEGINNERS (NO EQUIPMENT)
Squats — Legs & Glutes
Push-ups — Chest & Arms शुरुआत में नी push-up करें
Plank — Core Strength
Lunges — Balance & Legs
Glute Bridge — Lower Back & Glutes
Beginners के लिए Safety Rules
Sets के बीच 60–90 Seconds का Rest लें
Speed से पहले Correct Form सीखें
शुरुआत में कम Reps, सही technique के साथ
Consistency is Key — रोज 30–45 मिनट
Certified Trainer की guidance में शुरू करें
Lifestyle Changes — जो लोग Ignore करते हैं
वेट लोस डाइट और एक्सरसाइज के अलावा हॉर्मोन्स पर निर्भर करता है, इसलिए लाइफ स्टाइल को चेंज करना बहुत जरुरी होता है, वजन सिर्फ calories तक सिमित नहीं होती है, hormones भी बहुत बड़ा रोल प्ले करते है वजन कम करने में
नींद (Sleep): – जब आप देर रात तक जागते है तब आपकी बॉडी एक्स्ट्रा फैट जमा करती है, स्टडीज कहती हैँ की 7-8 घंटे की अच्छी नींद वेट loss में बहुत बड़ा रोल प्ले करती हैं .कम नींद से हंगर hormones (ghrelin) बढ़ते हैँ , जिससे आप ज़्यादा खाते हैँ .
Better Sleep के Tips- रोज एक ही time पर सोएं और उठें, सोने से 1 घंटे पहले Phone/Screen बंद करें, सोने का कमरा अंधेरा और ठंडा रखें, Caffeine (चाय/कॉफी) शाम 5 बजे के बाद न लें
पानी (Hydration): सबसे सस्ता वेट Loss ट्रिक
दिन में 3-4 लीटर पानी पिएं
खाने से 30 मिनट पहले 1 गिलास पानी पिएं (कम खाएंगे ) खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचें
सुबह उठते ही 1-2 गिलास पानी पिएं
Stress Management: क्यूंकि तनाव से भी वजन बढ़ता हैं
Chronic Stress से Cortisol Hormone बढ़ता है → Belly Fat बढ़ता है → Cravings बढ़ती हैं। इसलिए Stress Manage करना Weight Loss का हिस्सा है।
DAILY STRESS MANAGEMENT ROUTINE
रोज 10 मिनट Meditation या Deep Breathing
Nature Walk — Cortisol कम होता है
Family & Friends के साथ Quality Time
अपनी Hobby के लिए समय निकालें
Journal Writing — अपने Thoughts लिखें
Protein रोज कितना खाएं? (Beginners के लिए सबसे ज़रूरी)
Weight Loss में Protein सबसे ज़रूरी nutrient है। यह muscles बचाता है, भूख कम रखता है, और body को fat burn करने में मदद करता है। लेकिन beginners अक्सर यह नहीं जानते कि कितना protein खाना चाहिए।
Weight Loss के लिए कितना Protein ज़रूरी है?
1.2 से 1.6 gram Protein × आपका वजन (kg) = रोज़ का Protein Target
उदाहरण:
60 kg वजन → 60 × 1.4 = 84 gram protein रोज़
70 kg वजन → 70 × 1.4 = 98 gram protein रोज़
80 kg वजन → 80 × 1.4 = 112 gram protein रोज़
Best Indian Foods for Weight Loss
- दाल (मूंग, मसूर, चना) — protein और fiber से भरपूर, रोज़ खाएं
- सब्जियां — पालक, लौकी, तोरई, भिंडी, ब्रोकली, गाजर
- Curd / Dahi — plain, बिना sugar का — gut health और protein दोनों
- अंडे — सुबह 2 उबले अंडे — सबसे सस्ता और best protein source
- फल — सेब, पपीता, अमरूद, संतरा — natural sugar, fiber भरपूर
- ओट्स / दलिया — नाश्ते में best, fiber rich, लंबे समय तक भरा रखता है
- छाछ / Buttermilk — पेट ठंडा, calories कम, digestion अच्छी
- Roasted Chana / Makhana — snacking के लिए best option
AVOIDकरें
- Cold Drinks / Soft Drinks — 1 bottle = 150+ empty calories, zero nutrition
- Packaged Namkeen / Chips — trans fat, excessive sodium, बहुत कम भराव
- Mithai / Sweets — sugar + ghee + maida = worst combination
- White Bread / Maida Products — zero fiber, instant sugar spike
- Fried Foods (Samosa, Puri, Pakoda) — daily basis पर बिल्कुल नहीं
- Fruit Juices (Packaged) — फल से fiber निकल जाता है, सिर्फ sugar बचता है
⚠Beginners की आम गलतियां — इनसे बचें!
Top 6 Mistakes जो Weight Loss Slow करती हैं
❌ बहुत कम खाना
Extreme Calorie Restriction से Metabolism slow होता है। शरीर “Starvation Mode” में चला जाता है।
❌ Crash / Fad Diet
तेज वजन घटता है पर वापस और तेजी से आता है — यही Yo-Yo Effect है।
❌ एकदम Intense Exercise
Injury का risk बढ़ता है। शुरुआत में Slow और Steady approach best है।
❌ Overnight Results की उम्मीद
Sustainable weight loss में समय लगता है। Patience ही सबसे बड़ा tool है।
❌ पानी कम पीना
Dehydration Metabolism slow करता है, भूख बढ़ाता है और Energy कम करता है।
❌ नींद Ignore करना
कम नींद से Ghrelin Hormone बढ़ता है → ज्यादा खाने की इच्छा → Weight Gain।
⏳क्या उम्मीद करें — Week by Week
Realistic Progress Timeline BEGINNER JOURNEY — 3 MONTHS
W1पहला हफ्ता — Water Weight जाएगा- शुरुआती 1–2 kg कम हो सकते हैं — यह mainly Water Weight है। Real fat loss बाद में शुरू होता है।
2 हफ्ते — सबसे मुश्किल समय – Cravings आएंगी, थकान होगी। Body adjust कर रही है —डटे रहें!
3 हफ्ते — आदत बनने लगती है- Routine set होने लगती है। Energy level बेहतर होता है। Mood Improve होता है।
1 महीना — आप खुद फर्क देखेंगे– कपड़े थोड़े loose होंगे। आईने में फर्क दिखेगा। Confidence बढ़ेगा।
3 महीने — दूसरे लोग Notice करेंगे- Significant transformation दिखेगा। आप एक New, Healthy Lifestyle जी रहे होंगे।
FAQ — अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Weight Loss से जुड़े Common Questions
1क्या बिना Gym के वजन कम हो सकता है?
बिल्कुल! घर पर Walking, Bodyweight Exercises और सही Diet से बहुत अच्छे Results मिल सकते हैं। Consistency ज़रूरी है,
Q2Weight Loss के लिए रोज कितने मिनट Exercise करनी चाहिए?
Beginners के लिए शुरुआत में रोज 20–30 मिनट Walk काफी है। धीरे-धीरे 45–60 मिनट तक बढ़ाएं। Cardio + Strength Training का mix best results देता है।
Q3एक महीने में कितना वजन कम कर सकते हैं?
Healthy और Sustainable rate है प्रति सप्ताह 0.5 kg यानी महीने में 2 से 2.5 kg। इससे ज्यादा तेज weight loss कई health problems पैदा कर सकता है।
Q4Weight Loss के लिए कितना पानी पीना चाहिए?
अपने शरीर के वजन के हिसाब से 30–35 ml प्रति kg पानी पिएं। उदाहरण: 70 kg वजन = लगभग 2.1–2.5 लीटर प्रतिदिन।
Q6Plateau आने पर क्या करें?
अगर 2–3 हफ्ते से वजन नहीं घट रहा: Calories थोड़ी और कम करें, Exercise Intensity बढ़ाएं, या Workout Routine change करें। Plateau Normal है — घबराएं नहीं!
अंत में मेरी सलाह
दोस्तों, एक trainer के नाते मैं आपसे यही कहूंगा – कल से नहीं, आज से शुरू करो! Perfect time कभी नहीं आता। हमेशा कोई न कोई excuse मिल जाएगा – शादी है, त्यौहार है, office का stress है। लेकिन अगर आप अपनी health को priority नहीं देंगे, तो कौन देगा?
All the Best! आपका अपना Trainer
इस article को अपने दोस्तों के साथ share करें जो वज़न घटाना चाहते हैं। साथ में journey करना आसान होता है! Disclaimer: ये general guidance है। gym में अगर आप एक्सरसाइज करते है तो कोशिश कीजिये किसी ट्रेनर की गाइड में एक्सरसाइज करें, अगर आपको कोई medical condition है (diabetes, BP, thyroid etc.), तो doctor से consult ज़रूर करें।


