PCOS में वजन कम कैसे करें — Diet, Exercise और Lifestyle की पूरी Guide

pcos me wajan kaise kam kare

Pcos में वजन कम कैसे करें- आज के समय में गलत खान-पान और बिगड़ती लाइफस्टाइल के कारण महिलाओं में PCOS (Polycystic Ovary Syndrome) एक तेज़ी से बढ़ती समस्या बन गई है। PCOS में न सिर्फ वजन बढ़ता है, बल्कि इससे वजन कम करना भी थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन सही diet, exercise और lifestyle में बदलाव करके PCOS में वजन कम किया जा सकता है। अगर आप भी PCOS में बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और मन में यह सवाल है कि PCOS में वजन कैसे कम करें, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है।

PCOS क्या है और वजन क्यों बढ़ता है?

PCOS (Polycystic Ovary Syndrome) एक हार्मोनल समस्या है जो महिलाओं के पूरे शरीर को प्रभावित करती है, लेकिन इसका सबसे ज़्यादा असर उनके अंडाशय पर पड़ता है। PCOS में अंडाशय सामान्य से अधिक मात्रा में एण्ड्रोजन हार्मोन बनाने लगता है। इसके कारण अंडाशय में छोटी-छोटी तरल पदार्थ से भरी थैलियां बन जाती हैं जिन्हें सिस्ट कहते हैं। इसकी वजह से अंडे समय पर रिलीज नहीं हो पाते और periods अनियमित हो जाते हैं।

PCOS में वजन क्यों बढ़ता है?

1. Insulin Resistance — PCOS में वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है। शरीर में इंसुलिन का काम होता है खून के माध्यम से शुगर को कोशिकाओं तक पहुँचाना। लेकिन PCOS में कोशिकाएं इंसुलिन को पहचानना बंद कर देती हैं, जिससे शरीर शुगर को ऊर्जा में बदलने के बजाय फैट के रूप में जमा करने लगता है — खासकर पेट के आसपास।

2. Hormonal Imbalance — PCOS में Androgen यानी पुरुष हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। इससे वजन कूल्हों की बजाय पेट के हिस्से पर ज्यादा जमा होने लगता है, जिसे ‘PCOS Belly’ कहते हैं।

3. Slow Metabolism — PCOS से जूझ रही महिलाओं का BMR (Basal Metabolic Rate) अक्सर कम होता है, यानी उनका शरीर आराम करते समय भी कम कैलोरी जलाता है। इसलिए थोड़ा सा भी ज्यादा खाने पर वजन जल्दी बढ़ जाता है।

4. Cortisol यानी Stress Hormone — जब Cortisol बढ़ता है तो शरीर fat store करना शुरू कर देता है, खासकर पेट के आसपास। इसलिए PCOS में stress manage करना भी बहुत ज़रूरी है।

5. भूख और तृप्ति वाले हार्मोन में गड़बड़ी— PCOS में घ्रेलिन (Ghrelin) और लेप्टिन (Leptin) हार्मोन सही से काम नहीं करते, जिससे मीठा और कार्बोहाइड्रेट खाने की तेज इच्छा (Cravings) होती है

Pcos में वजन कम कैसे करे

Pcos में वजन कैसे कम करें- PCOS ( ओवरी सिंड्रोम) में वजन कम करने के लिए सबसे जरूरी है संतुलित डाइट, नियमित व्यायाम और सही लाइफस्टाइल अपनाना। रोजाना हाई प्रोटीन और फाइबर से भरपूर भोजन लें जैसे दाल, हरी सब्जियां, फल और साबुत अनाज, जबकि मीठा, मैदा और जंक फूड से दूरी बनाएं। साथ ही हफ्ते में कम से कम 4–5 दिन 30–45 मिनट तक वॉक, योग या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें, जिससे हार्मोन बैलेंस होने में मदद मिलती है। पर्याप्त नींद लें और तनाव कम करें, क्योंकि स्ट्रेस भी वजन बढ़ाने का कारण बनता है। इन छोटी-छोटी आदतों को नियमित अपनाने से PCOS में वजन धीरे-धीरे और स्थायी रूप से कम किया जा सकता है।

PCOS में वजन कितना होना चाहिए?

हर महिला की बॉडी अलग होती है, pcos के लक्षण अलग होती, किसी भी इन्सान की वजन उसके हाइट सेंटीमीटर और उम्र के अनुसार होती है, pcos पतली दुबली महिलाओं क भी होती है और ओबिस महिला को भी, और  PCOS में सही वजन जानने का सबसे आसान तरीका है BMI (Body Mass Index)। भारतीय महिलाओं के लिए BMI 18.5 से 22.9 के बीच आदर्श माना जाता है। अपना वजन यहां चेक करें BMI

BMI रेंजश्रेणीPCOS पर असर
18.5 से कमअंडरवेटपीरियड्स अनियमित हो सकते हैं
18.5 – 22.9सामान्य (आदर्श)हार्मोन संतुलित रहते हैं
23 – 24.9थोड़ा अधिकInsulin resistance बढ़ सकती है
25 और ऊपरमोटापाPCOS के लक्षण गंभीर हो सकते हैं

PCOS में सही वजन क्यों जरूरी है?

  • हार्मोन बैलेंस रहता है
  • पीरियड्स नियमित होने में मदद मिलती है
  • वजन कम करने से PCOS के लक्षण भी कम होते हैं

PCOS में वजन कम होने में कितना समय लगेगा?

यह सबसे जरूरी बात है जो हर महिला को पता होनी चाहिए — PCOS में वजन कम होना थोड़ा धीमा होता है, लेकिन होता जरूर है।

समयRealistic Goal
पहले 2–4 हफ्तेBloating कम होगी, energy बेहतर लगेगी
1–2 महीने0.5 से 1 kg प्रति हफ्ते वजन कम हो सकता है
3 महीने3–5 kg तक वजन कम हो सकता है
6 महीनेHormones balance होने लगते हैं, periods नियमित होने लगते हैं

याद रखें: एक research के अनुसार सिर्फ 5–10% वजन कम करने से PCOS के लक्षण काफी हद तक कम हो जाते हैं। इसलिए छोटे-छोटे goals रखें और consistent रहें।

PCOS में वजन घटाने के लिए कौन सी Exercise करें?

PCOS में एक्सरसाइज बहुत important है, चाहे घर पर करें या gym में। महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले कहीं ज्यादा जरूरत होती है एक्सरसाइज की। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर में चर्बी मांसपेशियों की जगह लेने लगती है और इसे कम करने में एक्सरसाइज काफी मदद करती है, दिन में कम से कम एक घंटा या 45 मिनट अपनी पसंद की कोई सा भी एक्सरसाइज करना चाहिए चाहे gym हो या कोई खेल हो या डांस हो या फिर कोई सा भी एक्टिविटीहो आपको एक्सरसाइज करना ही है ।

1. वॉकिंग (Walking)

PCOS में वॉकिंग सबसे सुरक्षित और असरदार एक्सरसाइज मानी जाती है। रोज 30 से 45 मिनट की तेज चाल (brisk walk) से इंसुलिन रेजिस्टेंस कम होती है। यह बिल्कुल फ्री है और कहीं भी की जा सकती है।

2. स्ट्रेंथ ट्रेनिंग (Strength Training)

ऊम्र बढ़ने के साथ खासकर की महिलाओं की शरीर में लीन मसल्स कम होती जाती है और शरीर में चर्बी बढ़ती जाती है, ऐसे में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग चर्बी को कम करने में और मसल्स को बचाने में मदद काफी करती है, अगर आप gym नहीं जा सकते तो घर पर ही

उठक बैठक

पुश-अप

पुल-अप

प्लैंक्स

एक्सरसाइज कर सकते है, एक्सरसाइज से पीरियड के दौरान होने वाली दर्द कम हो सकती है और पीरियड नियमित होती है, अपनी स्ट्रेंथ के हिसाब से हफ्ते  में 2 से 3 दिन 90 से 120 मिनट की वेट ट्रेनिंग का अभ्यास करें। इससे मांसपेशियां बनती हैं, मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर ज्यादा कैलोरी जलाता है — यहां तक कि आराम करते वक्त भी।

3. योगा (Yoga)

PCOS में स्ट्रेस और कोर्टिसोल हार्मोन बहुत बड़ी समस्या होती है। योगा इसे कम करने में मदद करता है। बटरफ्लाईपोज, सूर्यनमस्कार और भुजंगासन PCOS के लिए खास तौर पर फायदेमंद माने जाते हैं। रोज 20 से 30 मिनट योगा करने से हार्मोन बैलेंस होने लगते हैं।

4. स्विमिंग या साइकलिंग (Low-Impact Cardio)

ये दोनों एक्सरसाइज जोड़ों पर कम दबाव डालती हैं और कैलोरी भी अच्छी जलाती हैं। जिन महिलाओं को घुटने या कमर का दर्द है, उनके लिए ये बेहतरीन विकल्प हैं।

5. HIIT — लेकिन सीमित मात्रा में

HIIT यानी तेज-धीमी एक्सरसाइज का मिश्रण। यह फैट जलाने में जल्दी असर करता है, लेकिन PCOS में इसे हफ्ते में सिर्फ1 से2 बार ही करें। ज्यादा HIIT से कोर्टिसोल बढ़ता है जिससे PCOS के लक्षण और बिगड़ सकते हैं।

ध्यान रखें: रोज थोड़ी-थोड़ी एक्सरसाइज, कभी-कभी बहुत ज्यादा करने से बेहतर है। Consistency ही असली चाबी है।

PCOS में वजन घटाने के लिए क्या खाएं? (Veg & Non-Veg Diet Plan)

PCOS Diet tips — क्या खाना चाहिए

  • Low Glycemic Index (Low GI) डाइट: दलिया, ब्राउन राइस, दाल, हरी सब्जियां। ये खाने खून में शुगर धीरे-धीरे बढ़ाते हैं।
  • प्रोटीन: अपने वजन के प्रति किलो पर 0.8 से 1 gram प्रोटीन लें। स्रोत: अंडा, दालें, सोया और मछली।
  • हेल्दी फैट: अखरोट, बादाम, मछली, जैतून का तेल (Olive Oil) और ओमेगा-3 फैटी एसिड शामिल करें।
  • फाइबर युक्त भोजन: हरी पत्तेदार सब्जियां, ब्रोकली, अनार और सेब — इंसुलिन स्तर संतुलित रखते हैं।

Pcos diet chart  Vegetarian Meal Plan

 Meal 1 — सुबह का नाश्ता

क्या खाएं: Papaya या Pineapple के साथ Gluten Free Soaked Oats (lactose free milk में) — या — Poha with one scoop of milk in water — या — Paneer Chilla

Salad: Cucumber + Tomato + Lemon juice + Black pepper — खाने से 15 मिनट पहले

Supplements: Iron (खाली पेट) | B12 (1 घंटे बाद) | Vitamin D + Calcium + Vitamin K (इसी meal के साथ)

 Meal 2 — दोपहर का खाना

क्या खाएं: Rice + Dal + Yogurt (half scoop whey मिलाएं) + Olive oil में sautéed सब्जियां — या — Roti + Sabzi + Yogurt + Sautéed Veggies

Salad: Boiled Chickpeas/Sprouts + Cucumber + Tomato + Lemon + Olive oil — खाने से 15 मिनट पहले

Supplements: Zinc — 1 tablet इस meal के साथ

 Meal 3 — रात का खाना

क्या खाएं: Meal 2 जैसा ही

Salad: Spinach + Cucumber + Lemon dressing — खाने से 15 मिनट पहले

Supplements: Magnesium Glycinate (1 tablet) + Omega 3 (2 tablets)

Pcos diet chart  Non-Vegetarian Meal Plan

Meal 1 — सुबह का नाश्ता

क्या खाएं: 2-3 Eggs (boiled या scrambled) + 1 कटोरी Oats (lactose free milk में) — या — Egg Omelette with vegetables + 1 फल (Papaya या Berries)

Salad: Cucumber + Tomato + Lemon juice + Black pepper — खाने से 15 मिनट पहले

Supplements: Iron (खाली पेट) | B12 (1 घंटे बाद) | Vitamin D + Calcium + Vitamin K (इसी meal के साथ)

 Meal 2 — दोपहर का खाना

क्या खाएं: Rice + Dal + Grilled Chicken (150-200g) + Olive oil में sautéed सब्जियां — या — Roti + Sabzi + Fish (Salmon या Rohu) + Salad

Salad: Boiled Chickpeas/Sprouts + Cucumber + Tomato + Lemon + Olive oil — खाने से 15 मिनट पहले

Supplements: Zinc — 1 tablet इस meal के साथ

 Meal 3 — रात का खाना

क्या खाएं: Grilled Chicken या Fish + Sautéed Vegetables + 1 कटोरी दही — या — Egg Curry + Roti + Salad

Salad: Spinach + Cucumber + Avocado + Lemon dressing — खाने से 15 मिनट पहले

Supplements: Magnesium Glycinate (1 tablet) + Omega 3 (2 tablets)

⚠️ नोट: Red meat (mutton, beef) से परहेज करें। Fried chicken या processed meat बिल्कुल न खाएं।

 PCOS में क्या न खाएं?

परहेज करेंक्यों?
मैदा (White flour)Blood sugar तेजी से बढ़ाता है
चीनी और मीठे पेयInsulin resistance बढ़ाता है
Processed & Junk FoodInflammation बढ़ाता है
Dairy (full fat)Hormones बिगाड़ सकता है
AlcoholLiver पर असर, hormones disturb होते हैं
Refined OilBad fats, वजन बढ़ाते हैं

PCOS में क्या Supplements लें?

नीचे दिए supplements research-backed हैं — लेकिन कोई भी supplement शुरू करने से पहले doctor की सलाह जरूर लें:

  • Inositol (Myo + D-chiro): Insulin sensitivity के लिए सबसे proven
  • Vitamin D: अधिकतर PCOS महिलाओं में इसकी कमी होती है
  • Magnesium: Insulin और cortisol दोनों के लिए फायदेमंद
  • Omega-3: Inflammation कम करने के लिए
  • Cinnamon / Berberine: Blood sugar control के लिए

Lifestyle में जरूरी बदलाव

नींद

pcos में वजन कम करने के लिए नींद बहुत जरुरी है, पर्याप्त नींद नहीं लेने से और देर रात तक जागने से शरीर में एक्स्ट्रा चर्बी जमा होने लगता है, नींद और तनाव उतना ही बड़ा रोल निभाते हैं जितना खाना और व्यायाम। रात को 7–8 घंटे की गहरी नींद लेना सिर्फ आराम नहीं है — यह आपके हार्मोन की repair time है। इस दौरान शरीर लेप्टिन और ग्रोथ हार्मोन बनाता है। कम नींद से कोर्टिसोल बढ़ता है जो सीधे पेट की चर्बी जमा करता है।

Stress Management — कैसे करें?

तनाव को pcos का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है, इसे शरीर के लिए जहर कहा जाता है, यह धीरे धीरे इन्सान को खत्म कर देता है. लम्बे समय से तनाव में रहने से शारिरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य दोनों को प्रभावित करती है, अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के अनुसार मानव की सभी बीमारियों में से 60 प्रतिशत से अधिक का मूल कारण तनाव है  

सिर्फ ‘stress कम करें’ कहना काफी नहीं — practically इन तरीकों को अपनाएं:

  • रोज 10–15 मिनट deep breathing या meditation करें
  • मोबाइल और social media का time limit रखें — रात को सोने से 1 घंटे पहले बंद करें
  • कोई hobby रखें जो आपको अच्छी लगे — drawing, gardening, music कुछ भी
  • Nature में time बिताएं — सुबह की walk खुले में करें
  • अपनी feelings किसी trusted friend या family से share करें

पानी — सबसे सस्ती दवा

   हमारे शरीर का 60 से 70 प्रतिशत भाग पानी है, पानी कोशिकाओं तक पोषक तत्व और खनिज पदार्थ पहुंचता है, पानी वजन कम करने में बहुत बड़ा रोल प्ले करती है, ये न सिर्फ शरीर के जहरीले प्रदार्थ को दूर करती है बल्कि पाचन को भी तंत्र को भी बेहतर करता है, PCOS में पानी बहुत important role निभाता है। रोज कम से कम 8–10 गिलास पानी पिएं। पानी पीने से:

  • Bloating कम होती है
  • Toxins शरीर से बाहर निकलते हैं
  • Metabolism active रहता है
  • Cravings कम होती हैं

सुबह उठकर सबसे पहले 1–2 गिलास गुनगुना पानी पिएं — यह digestion के लिए बहुत फायदेमंद है।

क्या PCOS में Intermittent Fasting करना सही है?

रिसर्च में पाया गया की कुछ महिलाओं में intermittent fasting  बहुत अच्छा काम किया वही कुछ महिलाओं में ऑल्टरनेट डे फास्टिंग से काफी अच्छा रिजल्ट मिला,  शुरुआत में आप intermittent फास्टिंग कर सकती है,  जैसे रात का खाना 7 बजे खाएं और अगला खाना सुबह 11 बजे।  अगर आपको किसी भी तरह की headache या weakness न हो तो try कर सकती हैं।

Expert Tips — इन बातों का रखें ध्यान

  • हर meal में protein ज़रूर शामिल करें — भूख कम लगेगी
  • खाना धीरे-धीरे चबाकर खाएं — gut को signal मिलने में time लगता है
  • Progress photos और measurements लें, सिर्फ scale पर निर्भर न रहें
  • Food diary रखें — patterns देखने में बहुत helpful होती है
  • रात का खाना 7:30–8:00 बजे तक खत्म करें

डॉक्टर से कब मिलें?

घरेलू उपाय और जीवनशैली बदलाव बहुत जरूरी हैं, लेकिन इन स्थितियों में डॉक्टर की मदद जरूर लें:

  • अगर 3 महीने से ज्यादा पीरियड न आए
  • बहुत ज्यादा दर्द या असामान्य bleeding हो
  • घरेलू उपाय 2–3 महीने बाद भी काम न करें
  • बच्चा पैदा करने की योजना हो

Disclaimer

मैं एक Certified Gym Trainer हूँ और,  pcos में वजन कैसे कम करें यह आर्टिकल सामान्य जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है।

किसी भी डाइट, एक्सरसाइज या सप्लीमेंट को शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह जरूर लें।

PCOS से जुड़ी अधिक जानकारी या पर्सनल गाइडेंस के लिए आप हमसे WhatsApp या ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकती हैं।

यह आर्टिकल भी पढ़े…. वजन कम कैसे करें: BEGINNERS GUIDE IN HINDI — DIET, EXERCISE और LIFESTYLE की पूरी जानकारी

pcos me wajan kaise kam kare

Related Posts

Leave a Comment

Start Your Transformation Now

* Online consultations are available to individuals living outside Salt Lake County.

Share via
Copy link
Powered by Social Snap